गढ़वा, अक्टूबर 7 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना गढ़वा के तत्वावधान में रामा साहू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय में खेलो झारखंड अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुलदीपक अग्रवाल और सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनुराग मिंज व जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन भव्य व शानदार तरीके से किया गया। उन्होंने खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए सभी प्रतिभागियों को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ खेल को खेलने को कहा। सभी प्रखंड से आए खि...