देवघर, सितम्बर 11 -- देवघर,प्रतिनिधि। केकेएन स्टेडियम देवघर में 10 से 18 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारभ बुधवार को हुआ। जिसका उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान डीईओ ने मार्च-पास्ट की सलामी और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ फुटबॉल में किक लगाकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ खेल भावना से खेलें। जिला स्तर के बाद प्रमंडल स्तर और राज्य स्तर पर भी देवघर का परचम लहराएं। कहा कि खेल शिक्षा से जुड़कर व्यक्तित्व निर्माण का अहम साधन बन चुका है। प्रतियोगिता के प्रथम दिन अंडर-14 व अंडर-19 वर्ग (बालक/बालिका) फुटबॉल प्रतियोगिता तथा अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में देवघर, मोहनपुर, देवीपुर, सोनारा...