बलिया, दिसम्बर 4 -- बलिया, संवाददाता। विश्व दिव्यांग दिवस पर बुधवार को जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कंपोजिट विद्यालय आजाद के परिसर में हुआ। कार्यक्रम जनपद के स्पेशल एजुकेटर कुलदीप शर्मा, शिव कुमार सिंह तथा किरणकांत कौल के देख-रेख में दिव्यांग बच्चों के बीच रस्सा कस्सी, कुर्सी दौड़, मेढक दौड़, सुलेख, आलेख तथा दृष्टि दिव्यांग बच्चो के मध्य छूकर पहचानना और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विभिन्न खेलों में अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे दिव्यांग बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। निर्णायकों में मुनेंद्र सिंह एवं अशोक यादव शामिल थे। प्रधानाध्यापक राजेश मणि त्रिपाठी ने बच्चों में पुरस्कार का वितरण किया। आभार जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ओम प्रकाश सिंह ने ...