भदोही, फरवरी 13 -- जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने की प्रतिभाग जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने की प्रतिभाग ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला स्तरीय पीएमश्री खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर में हुआ। इसमें बच्चों ने खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाट्य मंचन में प्रतिभाग कर खूब तालियां बटोरी। विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए शिवम पांडेय द्वारा मां सरस्वती पूजन संग किया गया। इस दौरान बीएसए ने बताया कि विद्यालयों में पठन-पाठन के साथ-साथ सह-अकादमिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिक्षकों का आह्वान किया कि वह मेहनत, लगन और जज्बे के साथ कार्य करते हुए विद्यार्थियों को नई उंचाइयों तक पहंुचाने का...