घाटशिला, नवम्बर 18 -- गालूडीह। सोमवार को ठक्कर बाबा मध्य विद्यालय में जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें 11 प्रखंड के 11 टीम ने भाग लिया था इसमें आदर्श मध्य विद्यालय ने कुकिंग प्रतियोगिता में बाजी मारी। इसके बाद डीएससी,डीएओ और बीएओ ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया और पुरस्कृत किया।इधर मंगलवार को आदर्श मध्य विद्यालय के प्रचार्या शिप्रा दता सहित विधालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने संयोजिका मालविका सिंह को शोल ओढ़ाकर सम्मानित किया।बता दें कि घाटशिला प्रखंड में कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जिसमें आदर्श मध्य विद्यालय सीआरसी लेबर और प्रखंड स्तरीय में प्रथम हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...