चम्पावत, फरवरी 8 -- लोहाघाट। डायट में एक दिवसीय में जिला स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। प्रभारी प्राचार्य कृष्ण चंद्र ऐरी की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम के जिला समन्वयक अबेकस मनोज भाकुनी ने बताया अबेकस बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है और बच्चा इससे तीव्र गति से सीखता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम दो स्थान पर चयनित बच्चे राज्य स्तर पर देहरादून में प्रति भाग करेंगें। प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगोटी की छात्रा अनुष्का ने प्रथम स्थान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय फागपुर के छात्र आयुष ने द्वितीय स्थान तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंतोली के छात्र विदित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रति...