जामताड़ा, फरवरी 15 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में शनिवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में कृषि विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में एफपीओ को मजबूती एवं प्रोत्साहन प्रदान करने, गुणवत्तापूर्ण उत्पादक, बेहतर विपणन एवं प्रौद्योगिकी तक पहुंच बनाने हेतु पात्र एफपीओ को एकमुश्त एक्विटी अनुदान प्रदान करने हेतु जिला अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं इससे जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर समिति के सदस्यों संग विमर्श किया गया। इस क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने बताया कि एफपीओ को मजबूती एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से पात्र एफपीओ को अधिकतम 15 लाख रुपये एकमुश्त एक्विटी अनुदान प्रदान करने की योजना है। इसके आलोक में कृषि निदेशालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में सभी एक्टिव एफपीओ को...