अररिया, जनवरी 13 -- अररिया, वरीय संवाददाता शहर के एक विवाह भवन में रविवार की शाम विश्व हिंदू परिषद अररिया जिला की बैठक हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार क्षेत्र प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और विश्व हिंदू परिषद प्रांत धर्म प्रसार तथा अररिया जिला पालक भानु कुमार की उपस्थिति रही। बैठक में जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन विस्तार, धर्म रक्षा निधि और समरसता दिवस की सफलता पर चर्चा की गयी। यह 14 जनवरी से शुरू होकर एक सप्ताह तक चलेगी। इस मौके पर कई निर्णय लिए गये। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विजय देव, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार जिला, सह मंत्री राकेश कुमार, बजरंग दल के जिला संयोजक संजीव कुमार, नरपतगंज बजरंग दल संयोजक नीरज कुमार, अररिया नगर अध्यक्ष पंकज कुमार, अररिया प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार, अररिया नगर बजरंग दल संयोजक सूरज...