मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता संगठन सृजन अभियान के तहत मंगलवार की शाम पहुंचे कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि जिला से पंचायत तक संगठन को मजबूत करेंगे। तिलक मैदान स्थित जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए। कांग्रेस को क्या करना चाहिए? इस पर एक-एक करके कार्यकर्ताओं की राय जानी। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अल्लावरू ने कहा कि अभी चुनाव की जल्दी नहीं है। पार्टी को फिर से बुलंदी पर पहुंचाने का सही समय है। जिला से प्रखंड तक संगठन को मजबूत किए बिना सिर्फ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फेरबदल से कुछ नहीं होगा। जिला, प्रखंड, मंडल से पंचायत स्तर तक संगठन की मजबूती जरुरी है। इसी मकसद से राज्य के विभिन्न जिलों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.