सीतामढ़ी, जनवरी 6 -- शिवहर। जिला सरपंच संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीएम व एसपी से मिलकर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। जिला सरपंच संघ अध्यक्ष राम विनय कुंवर एवं जिला संयोजक मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में संघ का एक शिष्टमंडल डीएम प्रतिभा रानी से उनके कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर जिला में प्रथम महिला डीएम के रूप में योगदान पर शुभकामना व्यक्त करते हुए जिला संयोजक मुकेश कुमार सिंह ने कहा आपके योगदान से नारी सशक्तीकरण को और बल मिला है। सरपंच संघ ने जिले की मूलभूत समस्याओं का जिक्र करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके निर्देशन में जिले के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी। कहा कि हमलोग आशा करते हैं कि आपका शिवहर में योगदान एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। उसके बाद सरपंच संघ का शिष्टमंडल एसपी शैलेश कुमार सिन्हा से मिलकर विभिन्न...