सासाराम, अप्रैल 6 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) का 12 वां जिला सम्मेलन रविवार को कुशवाहा सभा भवन में आयोजित हुआ। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष मो. सईद आलम द्वारा झंडोतोलन किया गया। इसके बाद शहीद की बेदी पर पुष्प अर्पित किया गया। बाद में इंकलाब जिंदाबाद, दुनिया के मजदूरों एक हो व स्व. योगेश्वर गोप अमर रहें आदि गगनभेदी नारे लगाये गये। जिला सचिव उमेश शर्मा द्वारा ललन सिंह को सम्मानित अध्यक्ष, मो. सईद आलम को जिलाध्यक्ष तथा कृष्ण विजय सिंह उपाध्यक्ष महासंघ (गोप गुट) बनाने का प्रस्ताव रखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.