पटना, मार्च 9 -- जिला समाहर्ता राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों का तय स्थान पर बैठना सुनिश्चित करेंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी जिला समाहर्ता को निर्देश दिया कि वे अपनी निगरानी में इसे सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी समाहर्ता निर्धारित स्थान पर सभी के बैठने का सीओ से पत्र लेंगे। इन सबकी समय-समय पर जांच की पुख्ता व्यवस्था की जाए। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा भी उन्होंने आमजनों के हित में कई अन्य कड़े निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग को कई अंचलों के हल्का कर्मचारियों की ओर से निर्धारित पंचायत से अलग हल्का कार्यालय का संचालन कर राजस्व कार्य किये जाने, अंचल अधिकारी का डोंगल एवं लैपटॉप का उपयोग निजी व्यक्ति (दलाल) के द्वारा किये जाने एवं उक्त निजी कार्यालय में आवेदक को बुलाकर अवैध रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.