साहिबगंज, जनवरी 19 -- साहिबगंज। डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला समन्वय समिति की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग मौजूद थे। बैठक में राजमहल गंगा तट पर आयोजित होने वाले सप्ताहव्यापी राजकीय माघी पूर्णिमा मेला की तैयारियों की समीक्षा की गई । मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा की गई। डीसी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों में शीघ्र प्रतिशपथ पत्र दायर करने एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में कारा एवं न्यायालय सुरक्षा व्यवस्था तथा जिला सुरक्षा समिति से संबंधित बिंदुओं की भी विस्तृत समीक्ष...