लातेहार, दिसम्बर 30 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता एवं एसपी कुमार गौरव के संयुक्त अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की अद्यतन स्थिति, ब्लैक स्पॉट, गुड सेमरेटन, अतिक्रमण सड़क, जागरूकता कार्यक्रम पर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि नवंबर माह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 11 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें 5 लोगों की मौत व 6 लोग घायल हुए। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटना के आंकड़ों की जानकारी लेते हुए जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कैसे कम किया जाए इस संदर्भ में चर्चा कर दुर्घटना से बचाव सम्बंधित व्यवस्था दुरुस्त करनें एवं सुरक्षा मानकों के पालन किए जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दी गई।...