धनबाद, मार्च 19 -- झरिया, वरीय संवाददाता। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव व झरिया नगर के पूर्व अध्यक्ष राम जी सिंह ने जिला अध्यक्ष को पत्र लिखकर नगर अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने नगर अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए किसी दूसरे को बनाने की मांग की है। उन्होंने जिला अध्यक्ष को दिए गए पत्र में कहा है कि झरिया में कांग्रेस संगठन बिल्कुल शून्य हो गया है। प्रतिदिन झरिया कांग्रेस की स्थिति खराब होती जा रही है। जबकि झरिया में कांग्रेस के लिए जीने मरने वाले लोगों की कमी नहीं है। नगर अध्यक्ष पर भ्रष्ट कार्यो में लिप्त रहने सहित कई अन्य आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें संगठन से बाहर किया जाए। अन्यथा वे धरना पर बैठने को विवश होंगे। इस संबंध में नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव ने कहा कि मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं। अगर पार्टी को लगता है कि मैने कोई गलत ...