दुमका, फरवरी 8 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार द्वारा शनिवार को सरैयाहाट मुख्यालय स्थित प्लस टू आर के हाई स्कूल में संचालित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्था, उपस्थिति पंजी, वीक्षक कक्ष तथा प्रश्नपत्र वितरण प्रणाली की गहन जांच की। इस दौरान डीईओ ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नकल या अनुशासनहीनता में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित केंद्राधीक्षक व वीक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीईओ ने परीक्षार्थियों को भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा देने की अपील की तथा केंद्र पर आवश्यक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।‌ मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक बिरे...