छपरा, अप्रैल 20 -- छपरा। जिला शतरंज संघ की आम बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सत्येंद्र कुमार शर्मा 'बर्मन' ने की। बैठक में सत्र 2025-2027 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें डॉ. मनोज कुमार वर्मा 'संकल्प' को अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय ऑर्बिटर अरविंद कुमार सिंह को सचिव, कुमार शुभम को कोषाध्यक्ष चुना गया। सम्पूर्ण कार्यकारिणी इस प्रकार है : मुख्य संरक्षक : डॉ एस. के. पाण्डेय, संरक्षक : डॉ हरेन्द्र सिंह, सत्येंद्र कुमार शर्मा बर्मन, शैलेन्द्र सेंगर, डॉ. संजीव कुमार सिंह, डॉ देवकुमार सिंह, कुमार धीरज, जफरुद्दीन, अध्यक्ष: डॉ. मनोज कुमार वर्मा 'संकल्प', उपाध्यक्ष : सुशील कुमार वर्मा, विक्की आनन्द, डॉ विकास कुमार सिंह, श्वेतांक राय पप्पू, सचिव : अरविंद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव : यशपाल कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार सिन्हा, सन्नी कुमार सिंह, स...