हल्द्वानी, अप्रैल 28 -- हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जिला नैनीताल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ व्यापारी भगवत सिंह बिष्ट को कार्यकारी जिलाध्यक्ष और भीमताल के पंकज उप्रेती को युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर यह नियुक्ति की गई। मनोनयन पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी, जगदीश बावड़ी, पंकज जोशी, राजेश गोयल समेत अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जताई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...