सिमडेगा, नवम्बर 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डालसा के द्वारा बुधवार की देर शाम शहर के महावीर चौक में जरूरतमंद, असहाय और गरीब लोगों के बीच कम्बल वितरण किया। कम्बल का वितरण प्राधिकार सचिव मरियम हेमरोम ने किया। कम्बल वितरण के दौरान सचिव मरियम हेमरोम ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य केवल कानून की जानकारी देना ही नहीं,बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी मजबूती देना है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति बिना सुरक्षा के न रहे। कम्बल वितरण उसी प्रयास का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्राधिकार का दायित्व है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचे। आने वाले दिनों में भी जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें कम्बल,गर्म कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। लोग यदि किसी जरूरतमंद को जानते हों तो हमें इसकी जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.