कोडरमा, सितम्बर 21 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड उच्च न्यायालय रांची एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के तहत, कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी के मार्गदर्शन में सचिव गौतम कुमार ने शनिवार को जिले के विभिन्न छात्रावास और लॉज का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय डोमचांच, जवाहर नवोदय विद्यालय पुत्तो, ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम, ज्ञानोदय विद्यालय और कई कोचिंग सेंटर शामिल थे। सचिव गौतम कुमार ने छात्रावासों में छात्र संख्या, खान-पान, आवास, शौचालय व स्नानागार की सफाई, चिकित्सा सुविधा, बिजली, मनोरंजन, आगमन-निकासी प्रक्रिया, सीसीटीवी व्यवस्था और आगंतुक पंजी का विस्तार से निरीक्षण किया। साथ ही छात्रों और स...