रांची, फरवरी 22 -- तमाड़, प्रतिनिधि। जस्टिस ऑन-व्हील मोबाइल वैन के तहत तमाड़ प्रखंड के उलीडीह पंचायत भवन में शनिवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झालसा के निर्देश पर और जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान एलएडीसी डिप्टी चीफ कविता कुमारी खाती, पीएलवी पूजा कुमारी, कुनाल महतो, प्रवीण कुमार मुंडा और राजा वर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम में कविता कुमारी खाती ने बच्चों से जुड़े कानूनों जैसे जेजे एक्ट और पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। उन्होंने नशा उन्मूलन पर विशेष जोर देते हुए कहा, नशा न करें, क्योंकि इससे न केवल स्वास्थ्य बल्कि आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बाल विवाह रोकथाम और समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से बताया। पीएलवी पूजा कुमारी ने बाल श्रम और बाल संरक्षण कानून पर प्रकाश डाला। उन्होंने दहेज प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.