छपरा, जुलाई 11 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार से मिले गाइडलाइंस के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छपरा के तत्वावधान में राष्ट्र के लिए 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान का आयोजन एक जुलाई 2025 से किया जा रहा है। इस अभियान में दुर्घटना दावा वाद , घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, कॉमर्शियल विवाद, सेवा विवाद, अपराधिक सुलहनीय मामले, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, बंटवारा वाद, निष्कासन वाद , भू-अर्जन एवं अन्य योग्य मामलों को मध्यस्थता के द्वारा पक्षकारों की सहमति से निस्तारण किया जाना सुनिश्चित है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि मध्यस्थता विवादों को निपटाने की सरल व निष्पक्ष आधुनिक प्रक्रिया है। इसके द्वारा मध्यस्थ अधिकारी शांतिपूर्ण वातावरण में विभिन्न पक्षों के विवादों का निबटारा करते हैं। सभी पक्ष अपनी इच्छा से विवाद का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.