मुंगेर, जनवरी 21 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना-3 के तहत सातवां निश्चय सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को विद्युत विभाग मुंगेर सर्कल द्वारा जिले के विभिन्न कार्यालयों एवं शिविर स्थलों पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान आम उपभोक्ताओं ने बिजली से जुड़ी अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। विभाग से मिली आंकड़ों के अनुसार, मुंगेर डिवीजन अंतर्गत आयोजित जनसुनवाई शिविरों में कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 37 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। बरियारपुर, धरहरा, खड़गपुर, टेटिया बंबर, तारापुर, असरगंज और संग्रामपुर सहित विभिन्न प्रखंडों में आयोजित शिविरों में बिजली आपूर्ति, बिल सुधार, खराब मीटर, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े आवेदन आए। इनमें से टेटिया बंबर कैंप में 8 में से 6, ...