लखनऊ, सितम्बर 26 -- कैबिनेट का फैसला- -उत्तर प्रदेश राज्य सेवायोजन अधिकारी सेवा नियमावली-2019 में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य सेवायोजन अधिकारी सेवा नियमावली-2019 में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब जिला रोजगार सहायता अधिकारी पद पर प्रोन्नति शासन स्तर पर गठित विभागीय चयन समिति के माध्यम से होगी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य सेवायोजन अधिकारी सेवा नियमावली 2019 के नियम-3 में संशोधन संबंधी श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रस्ताव को शुक्रवार को राज्य कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी। इससे कनिष्ठ अधिकारी को संस्तुति भेजे जाने संबंधी विसंगति खत्म हो जाएगी। संशोधन के बाद अब सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी से जिला रोजगार सहायता अधिकारी के पद पर पदोन्नति शासन स्तर पर गठित चयन समिति की संस्तुति पर होगी। इससे पहले चयन स...