रामगढ़, जनवरी 2 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले के स्वास्थ्य विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था इन दिनों गंभीर चुनौती से जूझ रही है। सिविल सर्जन का पद खाली रहने के कारण जिला स्तर के स्वास्थ्य विभाग के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। निवर्तमान सिविल सर्जन महालक्ष्मी प्रसाद 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। लेकिन उनके सेवानिवृत्त होने से पूर्व किसी को प्रभार नहीं सौंपे जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार निवर्तमान सिविल सर्जन ने उपायुक्त को पत्र लिखकर अपने स्तर पर प्रभार देने के बजाय जिला प्रशासन से प्रभार की प्रक्रिया पूरी कराने का अनुरोध किया था। हालांकि अब तक नए सिविल सर्जन या प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। सिविल सर्जन या प्रभारी के अभाव में फाइलों के निष्पादन, प्रशासनिक स्वीकृति, कर्मचारियों से जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.