साहिबगंज, मार्च 20 -- साहिबगंज। जिले में बीते पांच साल में 62 एचआइवी पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। 862 एचआइवी मरीज की दवा एआरटी सेंटर से चल रहा है। जानकारी के मुताबिक जिले में 2020 से लगातार एचआइवी मरीजों की संख्या में कमी आई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बीते पांच सालों में जिला में एचआइवी पॉजिटिव के सर्वाधिक 242 मरीज साल 2020 में मिले थे। उसके बाद एचआइवी पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से घटती चली गई। 2021 में 196, 2022 में 50, 2023 में 113,2024 में 134 एवं 2025 में अबतक सिर्फ 26 मरीज मिले हैं। हालांकि चौकाने वाला आंकड़ा यह है कि इन पांच सालों में 62 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्षवार एचआइवी मरीजों की संख्या वर्ष मरीज मौत 2020 242 00 2021 196 05 2022 50 12 2023 113 25 2024 134 19 2025 26 01 (नोट:18 मार्च 2025 तक की रिपोर्ट) मरीजों को परामर्श...