साहिबगंज, मई 12 -- साहिबगंज। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ कार्यक्रम के तहत बैशाख पूर्णिमा पर जिला में करीब दो हजार घरों में एक साथ गायत्री यज्ञ कराया गया। इसके लिए गायत्री परिवार की ओर से व्यापक प्रचार-प्रसार करते हवन सामग्री का वितरण घरों में किया गया था। गायत्री यज्ञ को लेकर एकता महिला मंडल की सदस्यों ने करीब 494 घरों में संपर्क कर हवन सामग्री बांटी थी । 95 घरों में मोबाइल फोन के माध्यम से महिला सदस्यों ने इस यज्ञ की जानकारी दी एवं अपने-अपने घरों में इस अनुष्ठान को करने को प्रेरित किया । बुद्ध पूर्णिमा पर सुबह 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ किया गया। मंडल की संचालिका रीता गुप्ता ने मंडल की सभी बहनों को भरपूर सराहना करते हुए कहा की मंडल की सभी बहनों के अथक प्रयासों से शहर की 494 घरों में एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.