बिजनौर, मार्च 3 -- नजीबाबाद। आदर्श नगर नजीबाबाद स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई और जिला मुख्यालय पर होगा धरना प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत की एक बैठक जिलाध्यक्ष चौधरी सुखविंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें गन्ना मूल्य वृद्धि, गंगा एक्सप्रेस वे, बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा तहसीलों मे दाखिल खारिज व बैनामों के नाम पर हो रही लूट, जिले में हाईवे निर्माण के नाम पर मानकों की अनदेखी करने, मिट्टी खनन, नदियों में चल रहे अवैध खनन सहित विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विचार विमर्श हुआ। जिला अध्यक्ष ने कहा कि तहसीलों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने और बिजनौर कलेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.