संतकबीरनगर, नवम्बर 26 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लाक के चार ग्राम पंचायतों में महीनों से सचिव की तैनाती नही हो सकी। जिसके चलते ग्रामीणों को समस्या झेलनी पड़ रही है। ग्राम पंचायतों में विकास योजनाएं ठप पड़ गई हैं। विकास भवन स्तर पर तैनाती करने की फाइल को अटका दिया गया है। जिसे कर्मचारी आपसी सामन्जस्य नही बनने की बात होने की बात कह रहे हैं। नाथनगर ब्लाक के महुली, छितही, घोरहट और भैंसही उर्फ भैसवरिया क्लस्टर में तैनात सेक्रेट्री का विगत कुछ महीने पूर्व स्थानांतरण हो गया था। इसके बाद इन गांव में पंचायत सचिव की तैनाती नही हो सकी। लेकिन एडीओ पंचायत को प्रभार सौंप दिया गया। लेकिन उक्त प्रभार केवल औपचारिकता तक सिमट कर रह गया। सचिव की तैनाती नही होने से जन्म, मृत्यु, परिवार रजिस्टर भाग एक सहित अन्य अभिलेख के लिए ग्रामीण के भागदौड़ के बा...