संभल, फरवरी 28 -- जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं व किसानों का आठवें दिन भी अनशन जारी रहा। अधिवक्ता संभल जिले का मुख्यालय बहजोई से न हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में अनशन पर बैठे अधिवक्ताओं में बार की अध्यक्षा अलका गोस्वामी ने कहा कि जिला मुख्यालय तीनों तहसीलों के केंद्र बिंदु पर बनाया जाना चाहिए। इससे किसानों, व्यापारियों समेत आम लोगों को सहूलियत रहेगी। अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। इस दौरान अकील अहमद, जुगेंद्र सिंह, वासुदेव, रोहित सिंह, अमरीक यादव, हितेश गुप्ता, नीरज यादव,, केपी सिंह, उदयवीर सिंह, ताज मोहम्मद, चरनसिंह, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.