गया, मार्च 12 -- प्रखंड के क्षेत्र संख्या 16की जिला पार्षद डॉ. पिंकी कुमारी बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष बनाई गई है। बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सरवत जहाँ फातमा ने सोमवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अल्का लाम्बा के अनुमोदन के उपरांत प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पटना में डॉ. पिंकी कुमारी को गया जिलाध्यक्ष का मनोनयन-पत्र प्रदान दिया। डॉ. पिंकी को महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर बिहार प्रदेश के महिला कांग्रेस प्रभारी प्रीति उपाध्याय, रेखा सोरेन, मदीना खातून, डॉ. दीपिका, गीता पासवान, अवधेश कुमार सिंह, डॉ. शशि शेखर सिंह, जिलाध्यक्ष गगन मिश्रा, चन्द्रिका प्रसाद यादव आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.