सहारनपुर, फरवरी 19 -- तीन माह से वेतन न मिलने पर गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने जिला महिला अस्पताल में धरना दे दिया। इससे एक बार को सफाई व्यवस्था चरमरा गई। बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने धरना खत्म कर सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से किया। सफाई कर्मी रामकुमार, सचिन कुमार और राजीव ने बताया कि नवंबर, दिसंबर और जनवरी का मानदेय अभी तक नहीं मिला है। इसी के विरोध में गुरुवार को सभी सफाईकर्मी अस्पताल में एकत्रित हुए और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। मानदेय की मांग को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने अस्पताल परिसर में कहीं पर सफाई नहीं की। वार्डों, ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर सहित अन्य जगहों से कूड़ा नहीं उठा। कुछ देर के लिए सफाई व्यवस्था चरमरा गई। स्वास्थ्य अधिकारी धरने में पहुंचे और सफाईकर्मियों को जल्द वेतन आने का आश्वासन दिया। इसके बाद स...