उन्नाव, जनवरी 31 -- उन्नाव। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जिला महिला अस्पताल में आठ बेड का डेडिकेटेड वार्ड तैयार किया गया है। यहां योजना की लाभार्थी महिलाओं को नि:शुल्क एवं बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शनिवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी ने फीता काटकर वार्ड का शुभारंभ किया। सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड धारकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान वार्ड स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिला महिला अस्पताल में यह विशेष वार्ड बनाया गया है, जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं सिजेरियन डिलीवरी कराने वाली मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जाएगा। शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे जिलाधिकारी जिला महिला अस्पताल पहुंचे और वार्ड का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सक...