उन्नाव, अप्रैल 2 -- उन्नाव,संवाददाता। जिला महिला अस्पताल ने एनक्वास सर्टिफिकेट हासिल कर लिया है। हालांकि एनक्वास सर्टिफिकेट जारी करने के साथ अस्पताल की सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश भी दिए गए हैं। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट एक मानक है, जो एक साल के लिए जारी किया जाता है। जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का पता चलता है। इसके लिए समय-समय पर एनक्वास टीम के सदस्य अस्पतालों की जांच करते हैं। इसमें खरा उतरने पर अस्पताल को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। दस फरवरी व 11 फरवरी को डॉ. संगीता सिंघल और डॉ. सुजय विष्णु की दो सदस्यीय एनक्वास टीम ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। इसदौरान उन्होंने मरीजों को मिलने वाले उपचार की गुणवत्ता, दवाओं का रखरखाव समेत अन्य व्यवस्थाओं की जांच की थी। जिसमें अधिकांश व्यवस्थाएं मानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.