हाजीपुर, मार्च 20 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर पूर्वी के पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार राम ने जिला महामंत्री पंकज कुमार पंकज एवं जिला मंत्री अमरेश कुमार कुशवाहा को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जिला मंत्री अमरेश कुमार कुशवाहा पूर्व में चकौसन बाजार,आर्दश दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, एवं बाजीतपुर सैदात के पंचायत के पूर्व सरपंच, बिदुपुर पूर्वी मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष व निवर्तमान उपाध्यक्ष रहे। जिला महामंत्री पंकज कुमार पंकज भी जो पहले से बिदुपुर पूर्वी मंडल पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष, निवर्तमान मंडल महामंत्री पद को सुशोभित कर चुके है। इन दोनों को जिला दायित्व मिलने पर खुशी का माहौल प्रखंड क्षेत्र में है। दलित-महादलित क्षेत्रों को कैसे बूथ स्तर पर मजबूत किया जाए। इस अवसर पर निवर्तमान शक्ति केंद्र प्रमुख गण ...