छपरा, दिसम्बर 31 -- मुआवजा भुगतान में लापरवाही पर सख्त रुख डीएम के औचक निरीक्षण से हड़कंप छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में भू-अर्जन से संबंधित मुआवजे के भुगतान में हो रहे अनावश्यक विलंब को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को कड़ा रुख अपनाया। मुआवजे के भुगतान में देरी से परेशान पंचाटी एवं हितबद्ध रैयतों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। शिकायतों को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित लोगों को तत्काल जिला भू-अर्जन कार्यालय भेजा और स्वयं उसी समय औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंचाटियों एवं हितबद्ध रैयतों से जुड़े मुआवजा भुगतान के अभिलेखों की गहन जांच-पड़ताल की। जांच में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि कई मामलों में मुआवजे के भुगतान के लिए सभी आवश्यक व पर्याप्त...