बेगुसराय, जून 26 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला भारोत्तोलन संघ के कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव संपन्न गुरुवार को डुमरी स्थित विकास विद्यालय के सभागार में हुआ। राजकिशोर सिंह अध्यक्ष, डॉ रजनीश भास्कर एवं अनुपमा सिंह उपाध्यक्ष, अभिषेक कुमार सचिव, रोहन कुमार कोषाध्यक्ष, गौरव आनंद एवं पंकज कुमार संयुक्त सचिव चुने गये। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमरजीत कुमार, देवानंद सिंह, शालिनी कुमारी (महिला) एवं खुशबू कुमारी (महिला) का चुनाव हुआ। पूर्व सचिव भूपति गौतम को कार्यकारी समिति में पदेन सदस्य शामिल किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में बिहार भरोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष सह सीतामढ़ी जिला भरोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अतुल कुमार एवं निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में अमिय कश्यप उपस्थित थे। अध्यक्ष बने राजकिशोर सिंह ने कहा कि हमसब मिलकर भारोत्तोलन के क्ष...