फरीदाबाद, अप्रैल 27 -- फरीदाबाद। भाजपा के फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने मंडल अध्यक्षों के साथ रविवार को भाजपा जिला कार्यालय 'अटल कमल पर तिगांव, फरीदाबाद और बड़खल विधानसभा के 15 में से 13 मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य राज्य मंत्री राजेश नागर, बडखल से विधायक धनेश अदलखा, बिहार से पूर्व सांसद राम कृपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया। मंडलों की कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष के अलावा दो महामंत्री, चार उपाध्यक्ष, पांच सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव, एक मीडिया प्रमुख, एक सोशल मीडिया प्रमुख, एक आईटी प्रमुख और कार्यकारिणी सदस्यों समेत कुल 46 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.