फिरोजाबाद, मई 6 -- जिला ब्राह्मण महासभा ने परशुराम शोभायात्रा निकाली। जयकारों से राहें गूंजती रहीं। मुख्य अतिथि रामेश्वर उपाध्याय और कौशल किशोर उपाध्याय व शोभायात्रा अध्यक्ष आशू उपाध्याय ने भगवान परशुराम के स्वरूपों की आरती कर शोभायात्रा को आगे बढ़ाया। भगवान परशुराम के स्वरूप का मुख्य डोला रहा आकर्षण का केंद्र रहा। जिला ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे। शोभायात्रा राजा दालमिल से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ की झांकी, राधा कृष्ण की झांकी, काली अखाड़ा, घोड़े आदि कई झांकियों के साथ भगवान परशुराम का डोला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था रही। समाज सेवियों द्वारा यात्रा मार्ग पर स्टॉल लगाकर मीठे पानी की व्यवस्था की। जगह जगह आरती उतार माल्यार्पण किया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.