मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- जिला बार संघ की कार्यकारिणी लिए 2026-2827 के चुनाव का बिगुल बज चुका है। नई कार्यकारिणी के लिए मतदाता सूची जारी होने के बाद अब चुनाव प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू हो जाएगी और चुनाव 13 फरवरी को कराए जाएंगे तथा 14 फरवरी को वोटों की गिनती होगी। नई कार्यकारिणी के लिए 2375 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला बार संघ मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी के चुनाव वर्ष 2026 -2027 के मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया ने बताया कि चुनाव अधिकारीगण ललित शर्मा, रमेश चंद गोयल, ज्ञानेंद्र कुमार त्यागी, रियाज हसन राठी, धर्मेंद्र सिंह पुंडीर, सरब सिंह, कैलाश चंद, मनोज सोदाई व सतेश्वर तोमर की उपस्थिति में होने वाले चुनाव में नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 2375 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.