नैनीताल, मार्च 19 -- नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान शुरू हो चुका है। मतदान का समय शाम 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान प्रक्रिया बार कक्ष में शांतिपूर्वक चल रही है।इससे पहले मंगलवार को टेंडर वोट डाले गए थे। टेंडर वोट में कुल 34 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज साह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव सहित अन्य सभी पदों पर दो-दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। देर शाम मतदान के बाद मतों की गणना की जाएगी और इसके बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव संपन्न कराने में सहायक चुनाव अधिकारी संजय सुयाल, हेमंत धुसिया, मोहन नाथ गोस्वामी, गौरव भट्ट, मयंक सनवाल आदि जुटे हुए हैं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.