गढ़वा, अप्रैल 19 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। मनरेगा के तहत स्वीकृत योजनाओं को वर्षों से लंबित रखना प्रखंड प्रशासन को महंगा पड़ गया। जिला प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये चयनित योजनाओं को चालू करने पर रोक लगा दिया है। जानकारी के मुताबिक नगर ऊंटारी प्रखंड में वर्ष 2018-19 से लेकर अब तक मनरेगा से संबंधित लगभग 3030 योजनाएं लंबित हैं। लंबित योजनाओं को पूर्ण कराने में प्रखंड प्रशासन के द्वारा कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई और न ही तो कोई एक्शन लिया गया। नतीजा लंबित योजनाएं लंबित ही रहने लगी। ऐसे में जिला प्रशासन ने मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए नगर ऊंटारी प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2025-26 में नये योजनाओं के चयन पर रोक लगा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.