हाजीपुर, मई 11 -- हाजीपुर। निज संवाददाता एनएच 139 डब्ल्यू के निर्माण में बाकरपुर-मानिकपुर रोड सेक्शन में बाधक बने भवनों, शेड, पोल्ट्री फार्म आदि कुल 92 स्ट्रक्चर को हटा दिया गया है। यह अभियान दो दिनों से चल रहा है। एनएच निर्माण के रास्ते आ रहे पूरे स्ट्रक्चर एवं अतिक्रमण के हटने तक यह जारी रहेगा। 200 से अधिक स्ट्रक्चर को हटाया जाना है। इसमें से अभी दो दिन में 92 स्ट्रक्चर हटा दिए गए हैं। एनएच 139 डब्ल्यू फोरलेन के बन जाने के बाद पटना से वैशाली की दूरी घटकर 40 किलोमीटर हो जाएगी और यह करीब आधे घंटे में तय की जा सकेगी। यहां बाकी बच्चे स्ट्रक्चर को हटाने के लिए कल भी अभियान जारी रहेगा। एसडीएम ऑफिस से मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। एनएच निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है और मुआवजे का भुगतान भी हो चुका है। अतिक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.