चाईबासा, जून 23 -- चाईबासा।अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला खेल विभाग एवं जिला ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान मे इंडोर स्टेडियम में आयोजित क्रॉस कंट्री रेस का उपायुक्त चंदन कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखा कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सदर चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारी गण, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे । सर्वप्रथम इस अवसर पर आयोजित समारोह को उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।क्रॉस कंट्री रेस समाप्ति के उपरांत आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं संगठन के पदाधिकारी को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.