पूर्णिया, दिसम्बर 9 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। फेसबुक लाइव के माध्यम से जनता तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचेगी। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं ज़िला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और महत्वपूर्ण उपलब्धियों को सीधे आम नागरिकों तक पहुँचाने के लिए ज़िला प्रशासन के आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से विभागवार फेसबुक लाइव किया जाएगा। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन की यह पहल पारदर्शिता और जन-भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। जिससे ज़िला के नागरिक सहजता से सरकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकें और उनसे लाभान्वित हो सकें। -3:00 बजे एवं 3:30 बजे तक होगी फेसबुक लाइव : --- -फेसबुक लाइव के सफल आयोजन हेतु सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय पूर्णिया के द्वारा विस्तृत विभागवार रोस्टर तैयार किय...