पीलीभीत, फरवरी 14 -- पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की एक करोड़ रुपये की धनराशि एक अन्य खाते में ट्रांसफर किये जाने के मामले के उजागर होने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सभी विभागाध्यक्षों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज बीसलपुर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इलहाम उर रहमान शम्शी पिछले लंबे समय से जिविनि कार्यालय से सम्बद्ध रहे। यह चतुर्थ श्रेणी कर्मी वेतन समेत अन्य महत्वपूर्ण पटल के काम देखता रहा। कर्मी की पत्नी के खाते में एक बार मे 21 एनईएफटी के माध्यम से धनराशि को ट्रांसफर किया गया। इसके अलावा कई तिथियों में धनराशि भेजी गई। खाते में कुल एक करोड़ से अधिक की धनराशि भेजी गई। इसे नियमविरुद्ध माना गया। इसके बाद सरकारी विभागों में खलबली है। जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है और विभागाध्यक्षों से सतर्कता से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.