जहानाबाद, जनवरी 31 -- अरवल, निज संवाददाता। पंचायती राज विभाग के मंत्री सह अरवल जिले के प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश के अरवल पहुंचने पर एनडीए नेता कार्यकर्ता के द्वारा अहियापुर लख के समीप अंग वस्त्र एवं फूलों के गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर एनडीए के नेता निरंजन कुशवाहा, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, सुजीत मौर्य, अनिल कुमार वर्मा सहित एनडीए के नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...