बुलंदशहर, फरवरी 4 -- लगभग 145 वर्ष का इतिहास अपने अंदर समेटे जिला प्रदर्शनी के ठेकों की नीलामी बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। तहबाजारी के लए सबसे अधिक 1.30 करोड़ रुपये की बोली लगी, जबकि लाइट के लिए सबसे अधिक 5.51 लाख और साउंड/होर्डिंग के लिए 5.50 लाख बोली लगी। बुधवार को एडीएम न्यायिक भरतराम यादव के निर्देशन में ठेकों की नीलामी हुई। नीलामी में तहबाजारी के ठेके के लिए तीन ठेकेदारों ने उत्साहपूर्वक बोली लगाई, जिसमें सबसे अधिक 1.30 करोड़ की बोली आई। यह ठेका दिल्ली एम्यूजमेंट कंपनी के नाम छोड़ा गया। इसके अलावा साउंड और होर्डिंग का ठेका अफजाल के नाम 5 लाख 50 हजार रुपये में, जबकि लाइट का ठेका मोहम्मद आबिद के नाम 5 लाख 51 हजार रुपये में छूटा। इस बार सभी ठेकों पर 18 प्रतिशत जीएसटी की राशि ठेकेदारों को अलग से देनी होगी। बताते चलें कि करीब 140 वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.