छपरा, मार्च 19 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के हरपुर शिवालय के किसान सम्मान भवन में बुधवार को सारण जिला पश्चिमी भाजपा की कार्यकारिणी की पहली बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कार्यसमिति की घोषणा की गई। जिला प्रभारी अमोघ श्रीवास्तव की मौजूदगी में पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। जारी सूची के अनुसार रामाशंकर मिश्र, चैत्येन्द्र नाथ सिंह, त्रिभुवन तिवारी, श्रीमती पुजा शर्मा, विनीत कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी, अखिलेश्वर प्रसाद उर्फ भोलाजी और खुशबू ठाकुर को उपाध्यक्ष, उमेश कुमार तिवारी, संजय सहाय तथा शारदानंद प्रसाद को महामंत्री, सुमन देवी, बीरबल कुशवाहा, दिलीप राम, चंदा कुमारी, सोनु कुमार सिंह, गायत्री देवी तथा अनुपम देवी को मंत्री, संजय कुमार मिश्र को कोषाध्यक्ष, कृष्ण प्रताप सिंह को सह कोषाध्यक्ष, ...