घाटशिला, दिसम्बर 15 -- घाटशिला। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू की पहल पर ऊपर पावड़ा सबर बस्ती मे सोलर चलित जलमीनार की मरम्मत करायी गयी। जलमीनार पिछले दो माह से खराब थी। इससे सबरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सबरों नें मरम्मत के लिए जिला परिषद सदस्य से गुहार लगायी थी। सोमवार को जिला परिषद सदस्य नें गांव में जाकर जलमिनार को मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल करायी। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि 2018-19 मे मेरी अनुशंसा पर सोलर चालित जलमीनार का निर्माण लगाया गया था। इस जलमीनार से ऊपर पावड़ा एवं चेंगजोड़ा के सबर समुदाय लाभान्वित होते है। वहीं चेंगजोड़ा सबर बस्ती के लिए इस वर्ष अलग से बोरिंग करायी गयी है। पेयजल आपूर्ति बहाल होने से सबरों नें जिला परिषद सदस्य के आभार प्रकट करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.